
Heat Wave Alert: मौसम को लेकर सावधान! अगले 5 दिन और सताएगी लू, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
AajTak
IMD Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में 14 से 18 जून तक लू की स्थिति रहेगी.
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा. दिल्ली से सटे यूपी में भी गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है. यूपी में भी 5 दिन हीटवेव रहेगी. इसके अलावा भी कई राज्य मौसम के प्रकोप से जूझ रहे हैं.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में 14 से 18 जून तक लू की स्थिति रहेगी. इन क्षेत्रों के निवासियों को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी आगे बढ़ रहा है. अनुकूल परिस्थितियों से पता चलता है कि यह अगले 4-5 दिनों के अंदर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ क्षेत्रों की तरफ मॉनसून आगे बढ़ेगा. इस प्रगति से गर्मी से बहुत राहत मिलेगी और मॉनसूनी बारिश पर निर्भर कृषि गतिविधियों को भी राहत मिलेगी.
दिल्ली में आज हल्की फुहारों से मिलेगी राहत!
दिल्ली की बात करें तो, आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और बूंदाबांदी के साथ आंधी या बिजली गिरने के आसार हैं. इसके अलावा कभी-कभी तेज़ सतही हवाओं के साथ लू की स्थिति भी बन सकती है. हालांकि, तापमान में राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. लेकिन तेज हवाओं से दिल्लीवालों को कुछ देर की राहत मिल सकती है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








