
Haryana Nikay Chunav Results Live: विनेश फोगाट के जुलाना में बीजेपी जीती, गुरुग्राम में राज रानी की बंपर बढ़त.... जानें हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे
AajTak
मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने 2293 वोट से बाजी मार ली है. डॉ. इंद्रजीत यादव मानेसर नगर निगम की पहली मेयर बनीं. वे निर्दलीय मैदान में थीं. डॉ. इंद्रजीत यादव ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाना शुरू कर दी.
हरियाणा में आज नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजे का दिन है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू गई. प्रदेश के 10 नगर निगम और 32 अन्य निकाय शामिल हैं. मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल की. सोनीपत नगर निगम में बीजेपी जीती है और गुरुग्राम में बीजेपी ने बंपर बढ़त बनाई है. बीजेपी ने सिरसा में भी जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में बीजेपी ने जीत दर्ज की है.
फरीदाबाद में बीजेपी उम्मीदवार 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं. हिसार और रोहतक में भी बीजेपी की जबरदस्त लीड है.
Haryana Nikay Chunav Results Live Updates:
- गुड़गांव नगर निगम से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा की लीड 2 लाख के पार हो गई है. पानीपत के वार्ड 21 से बीजेपी उम्मीदवार संजीव दहिया जीते.
- सिरसा में नगर परिषद के चेयरमैन पद के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी शांति स्वरूप 12379 मतों से जीते.
- फरीदाबाद मेयर चुनाव में 9 राउंड की गिनती हो गई है. बीजेपी प्रत्याशी 2 लाख 61 हजार 228 वोटों से आगे हैं. बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन बत्रा जोशी को 3 लाख 47 हजार 983 वोट मिल चुके हैं. कांग्रेस प्रत्याशी लता रिंकू चंदीला को 86 हजार 755 वोट मिले हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










