
Haryana Constituency Wise Election Result 2024: किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे, यहां देखें हरियाणा विधानसभा की हर सीट का अपडेट
AajTak
हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक लगाने की उम्मीद में है तो वहीं कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए बेकरार है. अब देखना ये होगा कि हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटों मिलने वाली हैं और कौन सत्ता पर काबिज होगा. इसका ताजा हाल आप नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं.
हरियाणा में चुनाव नतीजों के रुझान में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साढ़े दस बजे तक के अपडेट के मुताबिक, बीजेपी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है. राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है.
अब देखना ये होगा कि हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटों मिलने वाली हैं और कौन सत्ता पर काबिज होगा. इसका ताजा हाल आप नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे
हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ. पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में मतदान की तारीख 5 अक्टूबर जबकि काउंटिंग की डेट 8 अक्टूबर कर दी गई थी.
हरियाणा एग्जिट पोल में पार्टियों की स्थिति
हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सत्ता पाने की जद्दोजहद में है. सी-वोटर सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि कांग्रेस एक दशक के बाद राज्य में वापसी कर सकती है. कई अन्य सर्वेक्षणों ने भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है. एग्जिट पोल सर्वे संकेत देता है कि सत्तारूढ़ बीजेपी एक दशक के बाद सत्ता खोने वाली है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










