
Haryana: सेना में भर्ती के लिए रनिंग कर रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौत
AajTak
Palwal News: कुंडल-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेस-वे पर दौड़ लगा रहे युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी. हादसे में जहां 2 युवकों लोकेश और विवेक की मौत सुबह ही हो गई, वहीं तीसरे युवक हरीश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
हरियाणा के पलवल में रविवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है. केजीपी एक्सप्रेस हाइवे पर रनिंग कर रहे 5 युवकों को एक कार ने कुचल दिया था. इस दुर्घटना में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ही इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. पलेख गांव के रहने वाले युवक सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे.
पीड़ितों के परिजनों के मुताबिक, रोज की तरह गांव के युवक अपनी फिजिकल ट्रेनिंग के लिए केजीपी एक्सप्रेस-वे पर रनिंग के लिए गए थे. बाद में उन्हें पता चला कि वहां एक कार ने दौड़ लगा रहे युवकों को कुचल दिया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए. घायल हुए युवकों को आईसीयू में रखा गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती सौरभ और सनी की उम्र करीब 21 साल के आसपास बताई जा रही है जबकि हादसे में जान गंवाने वाले लोकेश, हरीश और विवेक हैं. इस हादसे का शिकार हुए सभी युवक पलवल के गांव पलेख के रहने वाले हैं.
डीएसपी पलवल यशपाल खटाना ने बताया कि एक कार ने पांच युवकों को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत हो गई है. पुलिस ने कार चालक की पहचान कर ली है. जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
ग्रामीणों के मुताबिक, सभी युवक 55 की टोली बनाकर सेना की तैयारियों में जुड़े हुए थे और रनिंग किया करते थे. जिस जोड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उसमें लोकेश, विवेक, हरीश, सौरभ और सनी आगे की तरफ दौड़ रहे थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










