
Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन पर हरियाणा राइस मिलर्स ने खत्म की हड़ताल
AajTak
राइस मिलर्स के हड़ताल की वजह से राज्य में सरकारी धान की खरीदारी की व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई थी. इस दौरान मंडियों में आ रहा धान मिलों के हड़ताल की वजह से बिक नहीं रहा था. एसोसिएशन ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की है.
हरियाणा के राइस मिलर्स एसोसिएशन ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है. एसोसिएशन ने इस बात की घोषणा की कि वो राज्य भर की मंडियों से धान उठाने का काम फिर से शुरू से करेगा.
चंडीगढ़ में हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की. इस बैठक के दौरान नायब सिंह सैनी के उन्हें आश्वासन दिया कि मिलिंग शुल्क बढ़ाने के विषय पर राज्य सरकार भारत सरकार से अनुरोध करेगी. अतिरिक्त बोनस देने पर विचार मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मिलिंग शुल्क में वृद्धि नहीं होने पर राज्य सरकार मिल मालिकों को अतिरिक्त बोनस देने पर विचार करेगी. इसके अलावा इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ड्रायज चार्ज को 0.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 1 प्रतिशत करने के अनुरोध पर भी विचार किया जाएगा.
भंडारण करने की व्यवस्था राइस मिलर्स एसोसिएशन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में आउट-टर्न अनुपात को कम करने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से सिफारिश करने की बात कही है. इसके अलावा सरकार ने ये भी कहा है कि राज्य के विभिन्न एफसीआई गोदामों में 16 लाख मीट्रिक टन धान के भंडारण की व्यवस्था होगी.
राइस मिलर्स के हड़ताल की वजह से राज्य में सरकारी धान की खरीदारी की व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी. इस दौरान मंडियों में आ रहा धान मिलों के हड़ताल की वजह से बिक नहीं रहा था क्योंकि हड़ताल की वजह से उसे कोई उठाने वाला नहीं था, जिस वजह से किसान भी परेशान हो रहे थे.
अब इस हड़ताल के खत्म होने के बाद किसानों के साथ राज्य सरकार ने भी राहत की सांस ली है. बता दें की सरकार किसानों से धान खरीदती है और उस मलिंग करवाकर चावल को स्टोर में करती है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










