
Haryana: नारनौल में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, जिंदा जले तीन दोस्त
AajTak
नारनौल में नेशनल हाईवे 152 डी पर देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई. तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से कार में आग लग गई. मृतकों में एक वकील, एक कपड़ा व्यापारी और एक टैक्सी चालक शामिल हैं. पुलिस जांच में जुटी है.
नारनौल में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा नेशनल हाईवे नंबर 152 डी पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले हुआ. तेज रफ्तार कैंटर ने एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और कार सवार तीनों लोग बाहर नहीं निकल सके. तीनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.
मृतकों की पहचान गांव नीरपुर निवासी राजकुमार यदुवंशी, रविदत्त उर्फ दारा सिंह और प्रवीण उर्फ पौमी के रूप में हुई है. तीनों दोस्त रात को किसी काम से बाहर गए हुए थे और किया की क्रेंस कार में सवार होकर करीब ढाई बजे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी.
भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत
हादसे के बाद कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार तीनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. वहीं कैंटर में भी आग लग गई, लेकिन उसका चालक गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद तीनों शवों को कार से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया.
हादसे में जान गंवाने वाले राजकुमार यदुवंशी पेशे से एडवोकेट थे और पूर्व में जिला पार्षद भी रह चुके थे. रविदत्त कपड़ा व्यापारी थे और नारनौल में सुभाष पार्क के सामने उनका बड़ा शोरूम है. प्रवीण उर्फ पौमी टैक्सी चालक था और अविवाहित था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






