
Harda Blast: मकान पर भी पटाखे का विज्ञापन, पैदल निकलकर भागा फैक्ट्री मालिक का परिवार; पड़ोसी बोले- गुनहगार के घर पर चले बुलडोजर
AajTak
MP Harda Factory Fire Updates: पड़ोसियों का आरोप है कि राजेश अग्रवाल ने घर पर भी गोडाउन बनाकर पटाखे स्टॉक कर रखे हैं जिससे सभी में खौफ हैं. लेकिन प्रशासन तक पहुंच की वजह से राजेश का कोई कुछ बिगड़ नहीं पाता. पड़ोसियों ने मांग की है कि राजेश अग्रवाल को बुलडोजर से गिराया जाए.
MP Harda Factory Fire Updates: हरदा में ब्लास्ट के बाद पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल के घर को बुलडोजर से गिराए जाने की मांग उठने लगी है. शहर की मेन मार्केट में फैक्ट्री मालिक का तीन मंजिला मकान है. मकान पर भी पटाखे का विज्ञापन छपा है.घटना के बाद से राजेश अग्रवाल का पूरा परिवार फरार है. पड़ोसियों का आरोप है कि राजेश अग्रवाल ने घर पर भी गोडाउन बनाकर पटाखे स्टॉक कर रखे हैं जिससे सभी में खौफ हैं. लेकिन प्रशासन तक पहुंच की वजह से राजेश का कोई कुछ बिगड़ नहीं पाता. पड़ोसियों ने मांग की है कि राजेश अग्रवाल को बुलडोजर से गिराया जाए.
बताया जा रहा है कि हरदा के बैरागढ़ इलाके स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुई घटना के बाद अग्रवाल परिवार के लोग घर में ताला डालकर कहीं चले गए. उधर, प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि तफ्तीश के लिए अब तक आरोपी के घर को सील नहीं किया गया है. परिवारवाले जो ताला लगाकर गए हैं, उसी से घर लॉक है. पड़ोसियों का कहना है कि घर के अंदर भी पटाखे हैं. लेकिन कल से लेकर अब तक प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा आरोपी के घर तक नहीं पहुंचा.
11 लोगों की मौत, 174 घायल
पता हो कि मध्यप्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि 174 अन्य लोग घायल हुए हैं. यह घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ में हुई. राज्य सरकार को लोगों की निकासी के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी.
कमिश्नर ने कहा- बचाव अभियान जारी
नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर पवन शर्मा ने कहा, अब तक, 174 लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है, इनमें से 34 को भोपाल और होशंगाबाद रेफर किया गया, जबकि 140 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिन लोगों को रेफर किया गया था, उनमें से एक की मौत की सूचना मिली है और जिला अस्पताल से 10 लोगों की मौत की सूचना है. आग बुझा दी गई है और घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है. मामले की जांच जारी है, लेकिन फिलहाल बचाव अभियान हमारी प्राथमिकता है.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










