
Harda Blast के दिन ढोल बजाने पर कांग्रेस ने सिंधिया को घेरा, पलटवार में केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब
AajTak
Harda Blast Row: एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आदिवासियों के पारंपरिक ढोल को बजाते हुए नाचते दिखाई दिए. सिंधिया की ये तस्वीर वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया का घेराव कर लिया.
हरदा हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हादसे में मारे गए लोगों की चिंताएं ठंडी भी नहीं हुई थीं, उससे पहले राजनीति शुरू हो गई. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई लोगों की मौतों के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घेराबंदी शुरू कर दी है.
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट के दौरे पर हैं. इस दौरान बमोरी विधानसभा क्षेत्र के उमरी में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे. कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया आदिवासियों के पारंपरिक ढोल को बजाते हुए नाचते दिखाई दिए. सिंधिया की ये तस्वीर वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया का घेराव कर लिया. कांग्रेस ने सिंधिया को गद्दार भी कहा.
MP कांग्रेस ने 'X' पर लिखा, "मरी हुई संवेदनाओं का ज़िंदा आदमी देखिये, हरदा विस्फोट से जब पूरा प्रदेश गमगीन था, लाशों की संख्या और आग की लपटें लगातार बढ़ रही थीं, तब बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ढोल बजा रहे थे. सिंधिया जी, आत्मा तो पहले ही मर गई थी, अब संवेदना भी नरक सिधार गई? ये कौन सा अहंकार है जो मौतों का भी जश्न मना देता है?
आंखों में आंसू की जगह, जब ढोलक की थाप होती है, छटपटा उठती है मानवता, ये तो ग़द्दारी की छाप होती है"
कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा: सिंधिया इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है. केवल कटाक्ष करना ही उनका काम है. देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है तभी विधानसभा चुनाव में उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. हरदा में हुए हादसे का सभी को दुख है.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, हरदा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना संपूर्ण प्रदेश और देश के लिये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो हादसे में मृत लोगों की आत्मा को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










