
Har Har Mahadev Controversy: 'हर हर महादेव' फिल्म पर बवाल, पब्लिक संग बदसलूकी से नाराज मेकर्स, छत्रपति के अपमान पर दी सफाई
AajTak
Har Har Mahadev Film Controversy: मराठी फिल्म हर हर महादेव को लेकर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में मेकर्स ने लोगों के साथ बदसलूकी करने पर कड़ी निंदा की है. वहीं बताया है कि फिल्म में शिवाजी महाराज की इमेज बिगाड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई है.
मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' पर बवाल मच गया है. मेकर्स पर आरोप है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी को सही तरीके से दर्शकों के सामने नहीं दिखाया गया है. फिल्म के खिलाफ विरोध इस कदर गहरा गया है कि थियेटर्स में फिल्म देखने जाते लोगों के साथ मारपीट तक की जा रही है. फिल्म देख रहे लोगों को थियेटर से बाहर तक निकाल दिया जा रहा है. इस मामले पर मेकर्स ने एक बयान जारी किया है और हिंसा करने वालों की निंदा की है.
मेकर्स ने दी सफाई लगातार होते विरोध और लोगों के साथ हुए मारपीट से मेकर्स को भी चिंता हो गई है. जो लोग फिल्म में छत्रपति शिवाजी के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें हर हर महादेव की टीम यानी जी स्टूडियोज और श्री गणेश मार्केटिंग एंड फिल्म्स ने जवाब दिया है. मेकर्स ने कहा- 'हमने अपनी फिल्म हर हर महादेव को छत्रपति शिवाजी के लिए बड़े ही भक्तिभाव से बनाया है. ये फिल्म कहीं से भी महाराज या उनके साहसी लड़ाकों का अपमान नहीं करती है, जो स्वराज के लिए जी जान से लड़े.
मेकर्स ने कहा- हमने फिल्म बनाते हुए सभी ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख किया है और उसे सही अथॉरिटी को सौंपा है. हमारी कोई मंशा नहीं है कि किसी की भी इमेज को धूमिल किया जाए या हमारे इतिहास से छेड़छाड़ की जाए. हम मानते हैं कि जो भी दर्शक हमारी इस फिल्म को देखेंगे वो सही तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज को समझ पाएंगे. हम फिल्म देखने जाने वाले लोगों पर किए अटैक की कड़ी निंदा करते हैं. हमे कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.'
फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है. थियेटर में इसे ना दिखाने की भी मांग की जा रही है. कई थियेटर मालिकों को फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए भी कहा जा रहा है. मराठी फिल्म हर हर महादेव एक सच्ची घटना पर बेस्ड है. फिल्म में शिवाजी महाराज के बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी को उजागर किया गया है. जहां प्रभु देशपांडे ने 300 सैनिकों के साथ आदिल शाह के हजारों सैनिकों को युद्ध में हराया था. प्रभु देशपांडे के रोल में शरद केल्कर हैं, जबकि मराठी एक्टर सुबोध भावे ने छत्रपति शिवाजी का रोल प्ले किया है. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. IMDb पर इसे 8.2 रेटिंग दी गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










