
Har Ghar Tiranga: झंडा हाथ में लिए स्मृति ईरानी, देखें चांदनी चौक में बीजेपी की तिरंगा यात्रा
AajTak
Har Ghar Tiranga Campaign: देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. देश केे हर हिस्से में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैै. आज केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली के चांदनी चौक में तिरंगा यात्रा निकाली. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा रैली निकाली. गौरी शंकर मंदिर से इस यात्रा की शुरूआत हुई. इस दौरान स्मृति ईरानी पूरे जोश में नजर आई. बता दें कि आजादी महोत्सव के तहत पीएम मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है. देखें ये वीडियो.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










