
Happy Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों के साथ बांटें खुशियां, भेजें ये शुभकामना संदेश
AajTak
Happy Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजन के दिन भगवान श्री कृष्ण की अर्चना की जाती है. इस दिन भक्तदन गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी नाबी में श्री कृष्ण की मूर्ति रखकर दूध, खील-बताशे चढ़ाकर पूजा करते हैं और अन्नकूट का भोग लगाते हैं. गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को खास शुभकामना संदेश भेजकर उनके साथ खुशियां बांट सकते हैं.
Goverdhan Poojan Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में बड़ी दीवाली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है. हालांकि, इस साल दिवाली के अगले दिन ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा आज यानी 26 अक्टूबर को है. इस दिन का विशेष महत्व है. आप अपने प्रियजनों के साथ गोवर्धन पूजा की खुशियां बांट सकते हैं. इस खास मौके पर विशेष मैसेज भेजकर गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: ।। लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।
> लोगों की रक्षा करने एक अंगुली पर पहाड़ उठाया, उसी कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!गोवर्धन पूजा की बधाई!
> प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम, पूरे होंगे सारे अधूरे काम, आज काम न करना कोई दूजा, आज तो करना है गोवर्धन पूजागोवर्धन पूजा की बधाई!
> प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम, गोकुल जिनका है धाम, ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को हम सब करें प्रणामहैप्पी गोवर्धन पूजा!
> मेरे प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम, गोकुल जिनका है धाम, ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को हम सब करें प्रणाम.हैप्पी गोवर्धन पूजा

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










