
Hanuma Vihari Vs Prudhvi Raj: कप्तानी गई तो खिलाड़ियों को किया गुमराह, पेपर साइन करवाए! हनुमा विहारी पर बड़ा आरोप
AajTak
भारतीय स्टार क्रिकेटर हनुमा विहारी ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बाद अब टीम से नहीं खेलने का फैसला किया. हनुमा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा था कि एक खिलाड़ी को डांट लगाने की वजह से वो राजनीतिक का शिकार हुए हैं. अब उसी खिलाड़ी और उसके पिता भी सामने आ गए हैं. दोनों ने हनुमा पर ही हमला बोला है.
Hanuma Vihari Vs Prudhvi Raj: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हनुमा विहारी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने दावा किया कि वो राजनीति का शिकार हुए हैं. इसी वजह से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश टीम की कप्तानी छोड़ी. हनुमा ने कहा कि अब वो कभी भी आंध्रा की टीम से नहीं खेलेंगे.
30 साल के हनुमा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा था कि उन्होंने 17वें नंबर के खिलाड़ी को डांट लगाई थी. उसने अपने राजनेता पिता से शिकायत की. इसी वजह से वो राजनीतिक का शिकार हुए हैं. हालांकि हनुमा ने किसी प्लेयर का नाम नहीं लिया था. मगर आंध्र की टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वी राज ने सामने आकर कहा कि वही वो खिलाड़ी हैं.
अब पृध्वी के पिता नरसिम्हा भी सामने आ गए
साथ ही पृध्वी ने हनुमा के आरोपों को गलत बताया. इसी बीच विहारी के सपोर्ट में कई खिलाड़ी उतरे और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन को एक लेटर भेजा, जिसमें विहारी के ऊपर लगाए आरोपों को गलत बताया गया. उस पेपर पर सभी प्लेयर्स के साइन भी किए. मगर अब इस मामले में पृध्वी के पिता नरसिम्हा भी सामने आ गए हैं.
नरसिम्हा ने उलटा हनुमा पर ही फर्जीवाड़े का आरोप लगा दिया है. उनका आरोप है कि कप्तानी जाने के बाद हनुमा ने गुमराह करके सभी खिलाड़ियों से पेपर साइन करवाए थे. नरसिम्हा ने कहा कि उन पर और उनके बेटे पर लगाए सभी आरोप गलत है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











