
Gurugram: घर के बाहर ड्राइवर ने लगा दी गाड़ी, गुस्साए पड़ोसी ने आईटी कंपनी के मैनेजर को कार से घसीटा और फिर कुचल दिया
AajTak
गुरुग्राम में बहस के बाद पड़ोसी ने एक आईटी कंपनी के मैनेजर को कार से कुचल दिया. आरोपी ने बोनट पर रखकर मैनेजर और उसके भाई को काफी दूर तक घसीटा. इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मैनेजर की मौत हो गई है, जबकि उसके भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
गुरुग्राम में एक शख्स ने आईटी कंपनी के मैनेजर और उसके भाई पर विवाद को बाद गाड़ी चढ़ा दी और कार के बोनट पर कई मीटर तक घसीटा. जिसमें मैनेजर की मौत हो गई, वहीं उसके भाई का अस्पताल में चल रहा है. यह घटना रविवार देर रात सोहना रोड पर साउथ सिटी 2 में हुई.
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.30 बजे ऋषभ का एक नौकर कैब लेकर उनके घर आया, जिसे ड्राइवर ने पड़ोसी मनोज भारद्वाज के घर के सामने खड़ा कर दिया और इस पर मनोज और नौकर के बीच बहस हो गई. इस बीच ऋषभ अपने भाई रंजक, मां और पत्नी के साथ रात का खाना खाकर घर लौटा, जिसके बाद ऋषभ और पड़ोसी मनोज के बीच विवाद शुरू हो गया.
बहस के बाद पड़ोसी ने चढ़ा दी क्रेटा कार
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा, विवाद बढ़ने पर मनोज ने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया और सभी ने मिलकर दोनों भाइयों की पिटाई कर दी. पड़ोसी मनोज इतने पर ही नहीं रुका. वह अपनी हुंडई क्रेटा में चढ़ा और दोनों भाइयों को टक्कर मार दी. दोनों को कार के बोनट पर लगभग 20 मीटर तक घसीटा. यह पूरी करतूत एक सीसीटीवी में कैद हो गई.
बोनट से कार के नीचे आ गया मैनेजर
इस घटना में मैनेजर का भाई रंजक एक ओर गिर गया, वहीं ऋषभ कार के नीचे आ गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया, उसके भाई की हालत अभी भी गंभीर है. इस मामले में सोमवार को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में मनोज भारद्वाज और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










