
Gujarat Election 2022: मांगरोल विधानसभा सीट की पहचान है मछली उद्योग
AajTak
गुजरात में 11 ऐसी सीटें है, जिसमें कुल वोटरों में मुस्लिम आबादी 35% से ज्यादा है. जूनागढ़ जिले की मांगरोल भी इसमें से एक है. इस सीट से कांग्रेस नेता बाबूभाई कालू भाई वाजा विधायक हैं. इन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को पटखनी दी थी.
जूनागढ़ जिले की मांगरोल विधानसभा सीट जूनागढ़ जिला के मांगरोल तालुका में स्थित है, जो इस तालुका का मुख्यालय भी है. मांगरोल मछली पकड़ने का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है.
यहां कई मत्स्य पालन स्थित हैं, जो यूरोपीय देशों को निर्यात किए जाते हैं. गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से मांगरोल सीट नंबर 89 है. मांगरोल विधानसभा सीट पर साल 2012 और 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
गुजरात में 11 ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां मुस्लिम आबादी 35% से अधिक है. वर्तमान में मांगरोल सीट से कांग्रेस के बाबूभाई कालूभाई वाजा विधायक हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार भगवान जी करगठिया को पटखनी दी थी.
मांगरोल में कोली समाज की आबादी 40% और मुस्लिम समाज की आबादी 35% है. यही वजह है कि इस सीट पर कोली और मुस्लिम समाज का प्रभुत्व रहा है. यहां की कुल आबादी में एससी और एसटी समुदाय की आबादी 9 फीसदी से ज्यादा है.
मांगरोल के लोगों की समस्या की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को है. समुद्र की बढ़ती लवणता से खेती करना मुश्किल होती है. ऐसे में किसान सरकार से सिंचाई के लिए पानी की मांग करता है. मगर, आज तक पूरा नहीं किया जा सका है. इसके अलावा किसानों को समय पर फसल बीमा का भुगतान नहीं किया जाता और उन्हें उचित मूल्य भी नहीं मिलता है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








