
Gujarat: विदेशी छात्रों पर भीड़ का हमला, 5 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में, 10 के खिलाफ FIR
AajTak
गुजरात के वडोदरा में दरगाह में जूते पहनकर चलने को लेकर 4 विदेशी छात्रों पर भीड़ ने हमला कर दिया. थाईलैंड के छात्र को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है.
गुजरात के वडोदरा में एक दरगाह में जूते पहनकर चलने को लेकर चार विदेशी छात्रों पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में थाईलैंड के छात्र सुपच कंगवानरत्ताना गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है.
घटना 14 मार्च की शाम वडोदरा के लिमडा गांव में हुई. परुल यूनिवर्सिटी के चार छात्र थाईलैंड, सूडान, मोज़ाम्बिक और यूनाइटेड किंगडम से आए थे. जो एटीएम से पैसे निकालकर हॉस्टल लौट रहे थे. रास्ते में वे एक दरगाह में पहुंचे, जहां मौजूद एक शख्स ने गुजराती में उन्हें जूते पहनकर चलने से मना किया.
चार विदेशी छात्रों को बेरहमी से पीटा
भाषा न समझ पाने के कारण छात्रों ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे वह नाराज हो गया और चिल्लाने लगा. इसके बाद करीब 10 ग्रामीणों ने छात्रों पर डंडों, क्रिकेट बैट और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में थाईलैंड के छात्र सुपच कंगवानरत्ताना को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया. बाकी तीन छात्र किसी तरह भागने में सफल रहे.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
वडोदरा पुलिस ने मुख्तियार शेख, राजेश वसावा, रवि वसावा, स्वराज वसावा और प्रवीन वसावा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा, गैरकानूनी सभा, गंभीर चोट पहुंचाने, जानलेवा हमला, धमकी और अपमानजनक व्यवहार जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









