
Gujarat: बच्चों की किलकारियों से गूंजा अस्पताल, एक ही दिन में 23 बच्चों का हुआ जन्म
AajTak
गुजरात के सूरत शहर में एक अस्पताल में एक ही दिन में 23 बच्चों ने जन्म लिया. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल के इतिहास में यह नया रिकॉर्ड है. इस अस्पताल में बेटी के जन्म पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता.
गुजरात के सूरत शहर स्थित एक अस्पताल में एक ही दिन के भीतर 23 बच्चों का जन्म हुआ है. अस्पताल में जन्मे नवजात 23 बच्चों में 12 बेटियां हैं, जबकि 11 बेटे हैं. फिलहाल सभी तंदुरुस्त हैं. अस्पताल में उनकी देखभाल की जा रही है. इस अस्पताल को सूरत डायमंड एसोसिएशन की आरोग्य समिति संचालित करती है.
डायमंड नगरी के नाम से देश और दुनिया में मशहूर सूरत शहर में एक डायमंड एसोसिएशन है, जो तमाम सेवा कार्यों में जुड़ा रहती है. सूरत डायमंड एसोसिएशन की आरोग्य समिति मातृश्री रामूबा तेजानी और मातृश्री शांताबाई विडिया हॉस्पिटल संचालित करती है. अस्पताल को डायमंड हॉस्पिटल भी कहते हैं. हॉस्पिटल में 29 जून को एक दिन में 23 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई गई.
अस्पताल ने नवजात बच्चों के फोटो जारी कर दावा किया है कि पिछले 8 साल से संचालित डायमंड हॉस्पिटल के इतिहास में एक दिन में 23 बच्चों का जन्म एक नया रिकॉर्ड है. अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर दीवा वाघानी, डॉक्टर कल्पना पटेल, डॉक्टर भावेश परमार, एनेस्थेटिक डॉ. अलका भूत, डॉ. आकाश द्विवेदी समेत गायनिक विभाग और ओटी विभाग के स्टाफ ने हर्ष जताया.
बेटी के जन्म पर नहीं वसूला जाता कोई चार्ज
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सूरत डायमंड एसोसिएशन द्वारा संचालित डायमंड हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी का चार्ज 1800 रुपए है. यदि बेटी का जन्म होता है तो कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है, जबकि सिजेरियन डिलीवरी का चार्ज पांच हजार रुपए है. डायमंड हॉस्पिटल में किसी भी दंपति के यहां एक से अधिक बेटियों का जन्म होता है तो हर बेटी को हॉस्पिटल की ओर से एक लाख रुपए का बॉन्ड दिया जाता है. हॉस्पिटल की ओर से अब तक 200 बेटियों को कुल 20 करोड़ का बॉन्ड दिया जा चुका है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










