
Gujarat: पति की कम सैलरी से परेशान महिला, जेठ के कमरे से उड़ाए 4.55 लाख रुपये, फिर...
AajTak
राजकोट में महिला ने पति की कम सैलरी से परेशान होकर जेठ के कमरे से 4.55 लाख रुपये चुराए और नकाबपोश चोरों की फर्जी लूट की कहानी गढ़ दी. उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद पर हमले की झूठी कहानी भी सुनाई. जांच में पुलिस ने कुछ ही घंटों में नाटक का पर्दाफाश कर दिया और महिला को चोरी व धोखाधड़ी की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया.
गुजरात के राजकोट से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पति की कम सैलरी से परेशान होकर अपने ही जेठ के कमरे से 4.55 लाख रुपये चुरा लिए और शक से बचने के लिए नकाबपोश चोरों द्वारा लूट की कहानी गढ़ डाली. हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस फर्जी वारदात का पर्दाफाश कर महिला को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, गांधीग्राम पुलिस को कॉल मिला कि एक महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे थे. एक ने उसका हाथ मरोड़ा और गले पर चाकू रखकर धमकाया. बाकी दो आरोपियों ने उसके घर और बगल में जेठ के घर से 4.55 लाख रुपये नकद व गहने लूट लिए. महिला के अनुसार, कुल मिलाकर 5.44 लाख की संपत्ति चोरी हुई थी.
यह भी पढ़ें: राजकोट: 16 बच्चों समेत 21 मजदूर छुड़ाए गए, जबरदस्ती करवाया जाता था 10 घंटे काम, यौन उत्पीड़न का भी आरोप
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घर में बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के कोई सबूत नहीं मिले. महिला के बयान संदिग्ध लगने पर कड़ाई से पूछताछ की गई. फिर महिला ने आखिरकार उसने सच कबूल कर लिया. पुलिस को उसके घर से ही चोरी का पूरा माल बरामद हुआ. महिला ने बताया कि पति की सैलरी बहुत कम है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था.
इसी वजह से उसने जेठ के कमरे से पैसे चुराए और अपने गहने छुपा दिए ताकि यह लगे कि बदमाश दोनों घरों से लूट कर ले गए हैं. पुलिस ने महिला को चोरी और पुलिस को गुमराह करने सहित कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, महिला की हरकत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को भी हैरान कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










