
GT vs DC Live Score, IPL 2025: शुभमन गिल ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को थमाई बैटिंग, फ्रेजर-मैकगर्क बाहर
AajTak
आईपीएल 2025 के 35वें मैच में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपटिल्स की टक्कर है. आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की.
Gujarat Titans (GT) vs Delhi Capitals (DC) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-35 में आज गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना दिल्ली कैपटिल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. दिल्ली ने छह मैच खेलकर पांच में जीत हासिल की है. गुजरात टाइटन्स ने भी 6 मैच खेले हैं और उसे चार में जीत हासिल हुई है. गुजरात-दिल्ली मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी थी.
गुजरात vs दिल्ली H2H कुल मैच: 6 दिल्ली जीता: 3 गुजरात जीता: 2

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











