
Ground Report: वाराणसी स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, लोग परेशान
AajTak
आनंद विहार से बिहार के रास्ते मालदा जाने वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची वैसे ही ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी शुरू हो गई. महिलाएं बुजुर्ग बच्चों के साथ ट्रेन की अलग-अलग बोगियों पर लटकते हुए अंदर जाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई पड़े.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 यात्रियों की जान गई है. लेकिन इस घटना के बावजूद कई जगहों पर अब भी भीड़ का आलम देखने को मिल रहा है. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आजतक की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो अलग-अलग प्लेटफार्म पर अव्यवस्था नजर आई.
प्लेटफार्म नंबर-4 पर अव्यवस्था
आनंद विहार से बिहार के रास्ते मालदा जाने वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची वैसे ही ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी शुरू हो गई. महिलाएं बुजुर्ग बच्चों के साथ ट्रेन की अलग-अलग बोगियों पर लटकते हुए अंदर जाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई पड़े. कुछ देर बाद जैसे ही ट्रेन चली तब लोग लोग अपने जान की परवाह किए बगैर बोगियों के गेट पर ही अपने भारी भरकम लगेज के साथ लटकते हुए ट्रेन की दिशा में बढ़ने लगे. इस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया.
सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी
ऐसे हालात सिर्फ एक ट्रेन के नहीं दिखे, बल्कि कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर आनंद विहार से मालदा जाने वाली ट्रेन जब पहुंची तो ट्रेन के AC डिब्बे में विदाउट टिकट या जनरल टिकट वाले यात्री जबरदस्ती चढ़ने लगे इसकी वजह से पहले से AC डिब्बो में सवार यात्री उतर भी नहीं पाए. कई यात्री तो ऐसे भी मिले जिन्होंने भीड़ की वजह से और AC बोगी में रिजर्वेशन होने के बावजूद भी अपनी यात्रा को कैंसिल कर दिया और वापस चले गए. इस ट्रेन की हालत यह थी कि महिलाएं टॉयलेट करने भी नहीं जा पा रही थी. क्योंकि बोगियों में इतनी ठसाठस लोग थे जो एक स्थान से दूसरे स्थान हल भी नहीं पा रहे थे. इस दौरान दिखे सुरक्षाकर्मी भी नाकाफी थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










