
Ground Report: इमारतें धुआं-धुआं, सड़कों पर मलबे... बेरूत में 5 घंटे के भीतर इजरायल ने किए 30 हमले
AajTak
आईडीएफ ने बताया कि रविवार सुबह लेबनान से इजरायली क्षेत्र में लगभग 30 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को आयरन डोम ने इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. एक दिन पहले इजराइल में करीब 130 रॉकेट लॉन्च किए गए थे.
इजरायल ने लेबनान में ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है. दक्षिणी बेरूत में रविवार की रात कयामत की रात थी. इजरायली सेना ने इस लेबनानी शहर के सबसे गुलजार रहने वाले इलाके में पांच घंटे के भीतर 30 हमले किए. आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर, हथियार भंडार, सुरंगों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर ये तीव्र हमले किए. इमारतें धुआं-धुआं हो गईं, सड़कों पर मलबे पसरे नजर आए.
आजतक के संवाददाता अशरफ वानी जब ग्राउंड जीरो से इस इलाके की स्थिति बयां कर रहे थे, तब भी उनके पीछे स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विस्फोट हो रहे थे और काले धुएं का गुबार उठ रहा था. इजरायली सेना ने शनिवार देर रात अलर्ट मैसेज भेजकर दक्षिणी बेरूत के लोगों को इलाका छोड़कर चले जाने की चेतावनी दी. संदेश में आईडीएफ ने लिखा था कि उसे कुछ ठिकानों को निशाना बनाना है, इसलिए लोग सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं.
इसके बाद इजरायल ने एक के बाद एक, 30 मिसाइलें दक्षिणी बेरूत के सबसे व्यस्त इलाके में दागीं. कुछ महीने पहले इजरायल ने हिज्बुल्लाह को धमकी दी थी कि वह उसे स्टोन एज में पहुंचा देगा. बेरूत में इजरायली कार्रवाई को देखकर अब ऐसा लगता है कि इस शहर की हालत भी गाजा की तरह होगी. पूरे इस शहर को खंडहर में बदलने की प्रक्रिया इजरायली सेना ने शुरू कर दी है.
इजरायली रक्षा बलों (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा, 'हम हिज्बुल्लाह पर दबाव जारी रखेंगे और बिना आराम किए दुश्मन को अतिरिक्त और स्थायी नुकसान पहुंचाएंगे.' बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कम से कम आठ हमले हुए, जिनमें देश के मुख्य हवाई अड्डे के करीब के इलाके भी शामिल थे. इजरायल ने लेबनान में अपनी जमीनी कार्रवाई भी तेज कर दी, लेकिन हिज्बुल्लाह ने दावा किया कि उसने सीमावर्ती गांव में घुसने की इजरायली कोशिश को नाकाम कर दिया.
लेबनानी सशस्त्र समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने इजरायली सैनिकों पर तोप से गोले दागे, जिससे उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा. आईडीएफ ने बताया कि रविवार सुबह लेबनान से इजरायली क्षेत्र में लगभग 30 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को आयरन डोम ने इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. एक दिन पहले इजराइल में करीब 130 रॉकेट लॉन्च किए गए थे. इजरायल ने कहा कि लेबनान में उसकी जमीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से हिज्बुल्लाह के 30 कमांडरों सहित लगभग 440 लड़ाके मारे गए हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








