
Grah Gochar: शुक्र बनाएंगे मालव्य योग और सूर्य बदलेंगे चाल, मार्च में 4 राशियां होंगी धनवान
AajTak
Grah Gochar: होली से पहले बनने वाले शुभ ग्रह योग चार राशियों के लिए खास लाभ लेकर आ सकते हैं. इन जातकों की आय में बढ़ोतरी, रुका धन प्राप्ति और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है.
Grah Gochar March 2026: मार्च 2026 का महीना ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. महीने की शुरुआत में 2 मार्च को शुक्र कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे. मीन में शुक्र के आते ही मालव्य योग का निर्माण होगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. इसी समय कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति बनेगी, जो कई राशियों के जीवन में तेज बदलाव ला सकती है. मीन राशि में शुक्र और शनि की युति भी खास प्रभाव डालेगी. इसके बाद 15 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जाएगा और उससे पहले बन रहे ये योग कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ.
वृषभ राशि
मार्च का महीना वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत दे रहा है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र का उच्च राशि में जाना आय के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबारियों के लिए भी विस्तार के अवसर बन सकते हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. आपकी वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी. परिवार का साथ मिलेगा, खासकर माता-पिता का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और जीवनशैली बेहतर हो सकती है. शुक्र के प्रभाव से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी. कला, संगीत, लेखन, अभिनय या डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. पहले किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है. धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











