
Government Scheme: सिंचाई के इस संयंत्र को लगवाने पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, यहां करें आवेदन
AajTak
Subsidy News: हरियाणा सरकार ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाने और रिचार्जिंग बोरवेल इंस्टॉल करवाने के लिए किसानों को अनुदान दे रही है. सरकार का मानना है कि ये पानी बचाने और इसका संचयन करने में खास मदद मिलेगी. इससे भूमिगत जल स्तर को भी रिकवर किया जा सकता है.
देश के कई राज्यों में भूजल संकट बढ़ गया है. इसका सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है. सिंचाई प्रकिया प्रभावित होने लगी है. ऐसे में राज्य सरकार और किसान मिलकर सिंचाई की अन्य विकल्पों को तलाशने लगे हैं. इस कड़ी में हरियाणा सरकार भी ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाने और रिचार्जिंग बोरवेल इंस्टॉल करवाने के लिए किसानों को बंपर सब्सिडी दे रही है.
हरियाणा सरकार ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने पर 85 प्रतिशत का अनुदान दे रही है. बता दें कि ड्रिप सिंचाई जिसे टपक सिंचाई भी कहते हैं. इस विधि में बूंद-बूंद के रूप में फसलों की जड़ के पास तक एक छोटी व्यास की प्लास्टिक पाइप से पानी प्रदान किया जाता है. ड्रिप सिंचाई विधि से फसलों की उत्पादकता में 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक लाभ मिलता है साथ ही 60 से 70 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है.
स्प्रिंकल विधि से सिंचाई नल द्वारा खेतों में पानी भेजा जाता है. वहां राइजर पाइप द्वारा खेतों में छिडक़ाव विधि से सिंचाई की जाती है. पानी की बचत और उत्पादकता के हिसाब से स्प्रिंकल विधि ज्यादा उपयोगी मानी जाती है.
जल संचय को लेकर गंभीर हरियाणा सरकार अमूल्य धरोहर पानी को बचाने के लिए चलाई जा रही योजनाएं पहले चरण में 1,000 रिचार्जिंग बोरवेल लगाने का है लक्ष्य pic.twitter.com/ujHWMnCMf7
जल संचय को लेकर भी हरियाणा सरकार सरकार गंभीर है. पानी बचाने के लिए सरकार ने 1,000 रिचार्जिंग बोरवेल लगाने का फैसला किया गया है. बोरवेल लगवाने में 25 हजार की राशि सरकार खर्च करेगी. हरियाणा सरकार ने रीचार्जिंग बोरवेल पर आवेदन की प्रक्रिया को ऑनालइन कर दिया है.
यदि आप भी हरियाणा के किसान हैं और अपने खेत में चल संचयन के लिए बोरवेल लगवाना चाहते हैं तो सिंचाई और जल संसाधन विभाग, हरियाणा की वेबसाइट hid.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










