
Google Doodle: कौन हैं रूसी सर्जन वेरा गेड्रोइट्स, जिनका जन्मदिन मना रहा है गूगल
AajTak
Google Doodle: वेरा गेड्रोइट्स रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन, सर्जरी की पहली महिला प्रोफेसर और रूस के इंपीरियल पैलेस में एक चिकित्सक के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं.
Google Doodle Today: गूगल आज 19 अप्रैल को अपने एनिमेटेड ग्राफिक डूडल के साथ रूसी सर्जन, प्रोफेसर, कवि और लेखक डॉ वेरा गेड्रोइट्स का 151वां जन्मदिन मना रहा है. वेरा गेड्रोइट्स रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन, सर्जरी की पहली महिला प्रोफेसर और रूस के इंपीरियल पैलेस में एक चिकित्सक के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं. उन्होंने अपनी निडर सेवा और युद्ध के समय में चिकित्सा के क्षेत्र में इनोवेशन के माध्यम से कई लोगों की जान बचाई. आज के Google Doodle में वेरा अपनी मेडिकल ड्रेस में दिखाई गई हैं जिसमें बैकग्राउंड में एक्स-रे प्लेट भी दिखाई दे रही है. वेरा का जन्म 1870 में कीव में लिथुआनियाई शाही वंश के एक परिवार में हुआ था. उन्होंने टीनएज में ही स्विट्जरलैंड में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रूस छोड़ दिया. 20 वीं शताब्दी में घर लौटने के बाद, वेरा ने एक फैक्ट्री अस्पताल में सर्जन के रूप में अपना मेडिकल करिअर शुरू किया. 1904 में जब रूस-जापान का युद्ध शुरू हुआ, तो डॉ गेड्रोइट्स ने रेड क्रॉस हॉस्पिटल ट्रेन में एक सर्जन के रूप में वॉलेंटियर किया. दुश्मन के खतरे के बीच भी, उन्होंने एक परिवर्तित रेलवे कार के अंदर जटिल पेट के ऑपरेशन इतनी अभूतपूर्व सफलता के साथ किए कि उसकी तकनीक को रूसी सरकार द्वारा नए मानक के रूप में अपनाया गया. अपनी युद्धक्षेत्र सेवा के बाद, जब वह 1929 में कीव विश्वविद्यालय लौटीं, तो उन्हें 1929 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ कीव में सर्जरी के प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











