
Google ने साल 2021 में 'गलती' खोजने पर दिए 65.79 करोड़ रुपये, इंदौर के अमन पांडे को मिला सबसे ज्यादा इनाम
AajTak
साल 2021 में Google ने रिसर्चर्स को 87 लाख डॉलर Vulnerability रिवॉर्ड के तौर पर दिए हैं. गूगल ने बग्स खोजने और उन्हें रिपोर्ट करने के लिए रिसर्चर्स को यह रकम इनाम के रूप में दी है. हालांकि, इसमें गूगल ने इंदौर के Aman Pandey को खासतौर पर मेंशन किया है. अमन पांडे Bugsmirror के फाउंडर और सीईओ हैं और उन्हें सबसे ज्यादा इनाम मिला है.
साल 2021 में Google ने रिसर्चर्स को 87 लाख डॉलर (लगभग 65.79 करोड़ रुपये) Vulnerability रिवॉर्ड के तौर पर दिए हैं. गूगल ने बग्स खोजने और उन्हें रिपोर्ट करने के लिए रिसर्चर्स को यह रकम इनाम के रूप में दी है. हालांकि, इसमें गूगल ने इंदौर के Aman Pandey को खासतौर पर मेंशन किया है. अमन पांडे Bugsmirror के फाउंडर और सीईओ हैं और उन्हें सबसे ज्यादा इनाम मिला है.
रिपोर्ट्स की मानें तो Google ने 220 यूनीक रिपोर्ट्स के लिए 2.96 लाख डॉलर दिए हैं. इसमें गूगल ने Bugsmirror के अमन पांडे, Yu-Cheng Lin और रिसर्चर gzobqq@gmail.com को मेंशन किया है, जिन्होंने सबसे ज्यादा रिवॉर्ड सिक्योर किया है. इन लोगों को सबसे ज्यादा इनाम मिला है.
Google ने अपनी रिपोर्ट में बताया, 'Bugsmirror टीम के अमन पांडे ने पिछले साल की हमारी रिसर्चर लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 2021 में 232 vulnerabilities सबमिट की हैं. उन्होंने अपनी पहली रिपोर्ट 2019 में सबमिट की थी. अमन ने अब तक 280 वैलिड vulnerabilities रिपोर्ट की है.'

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











