
Goa Election Result: गोवा कांग्रेस ने अब तक अपने विधायक दल के नेता पर नहीं किया फैसला
ABP News
लोबो ने नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए लामबंदी से इनकार करते हुये कहा कि मैं किसी पद के लिए लामबंदी नहीं कर रहा हूं. अगर पार्टी आलाकमान मुझे जिम्मेदारी देता है तो मैं इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं.
गोवा में कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तीन दिन बाद भी अपने विधायक दल के नेता पर फैसला नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े (21 सीट) तक पहुंचने में विफल रहने के बाद गोवा कांग्रेस इकाई ने कोई बैठक नहीं की है.
कांग्रेस को 11 सीटें मिलीं, उसकी सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने एक सीट हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 20 सीटें मिलीं. इससे पहले, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि कांग्रेस-जीएफपी गठबंधन चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद अपने नेता का नाम तय करेगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












