
Goa Election 2022 में 5 कपल चुनावी मैदान में, BJP ने नहीं दिया टिकट तो निर्दलीय लड़ रहीं डिप्टी CM की पत्नी
AajTak
Goa Election 2022: पांच कपल्स के चुनावी मैदान में उतरने के बाद गोवा चुनाव बेहद रोचक हो गया है. इनमें कुछ केस तो ऐसे हैं, जिसमें पति-पत्नी एक ही पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं.
गोवा चुनाव इस बार कई मायनों में रोचक होने वाला है. इस बार 5 कपल (जोड़े) चुनावी मैदान में हैं. कहीं पति और पत्नी एक ही पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं तो कहीं टिकट न मिलने से नाराज पत्नी निर्दलीय ही राजनीतिक रणभूमि में कूद पड़ी है. अगर ये सभी कपल चुनाव जीत जाते हैं तो 40 सीट वाली गोवा विधानसभा में 25% (10) संख्या कपल्स की हो जाएगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










