
Goa Election: पर्रिकर के बेटे और BJP में क्यों खिंच गईं तलवारें, पणजी से पार्टी देगी टिकट या दूसरे दल बनेंगे सहारा
AajTak
पणजी सीट काफी सुर्खियों है. पणजी में शनिवार को उत्पल को घर-घर जाकर लोगों से उन्हें वोट देने की अपील करते देखा गया था. वो इसी सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं, जबकि गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस इस पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं.
गोवा की सियासी जंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल बीजेपी के लिए नई चुनौती बन गए हैं. गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और उनके बीच सियासी तलवारें खिंच गईं हैं. दोनों दिग्गजों के बीच टिकट को लेकर रार है. उत्पल को अभी बीजेपी से टिकट नहीं मिला है और वो पणजी से चुनाव लड़ना चाहते हैं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि मनोहर पर्रिकर का बेटा होने से किसी को टिकट के लिए योग्य नहीं माना जा सकता है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी उत्पल को टिकट देगी या अन्य दूसरे राजनीतिक दल सहारा बनेंगे?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









