
Goa Election: 'चुनाव जीतने के बाद नहीं छोड़ेंगे पार्टी', मंदिर-चर्च में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने खाई शपथ
AajTak
कांग्रेस ने कहा कि उसके सभी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई गई, क्योंकि यह धारणा बनाई जा रही थी कि कांग्रेस को वोट भाजपा को वोट है. हाल के दिनों में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और एआईटीसी (ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इसी तरह की टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देना बीजेपी को वोट देने जैसा है.
गोवा कांग्रेस ने पिछले घटनाक्रमों से सबक लेते हुए विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को शनिवार को मंदिर, दरगाह और चर्च ले गई. यहां प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई कि चुनाव जीतने के बाद वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे. बता दें कि 2017 से अब तक 17 में से 15 विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस इस अतीत को दोहराना नहीं चाहती है, इसलिए वे अपने 36 उम्मीदवारों को महालक्ष्मी मंदिर, बम्बोलिम क्रॉस और बेटिन मस्जिद में ले गई थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










