
Ghaziabad: फैक्ट्री में जहरीली गैस की वजह से कर्मचारी की मौत, मालिक की हालत भी गंभीर
AajTak
गांव के प्रधान के मुताबिक फैक्ट्री में बने गड्ढे में गैस मौजूद होने की वजह से ललित शर्मा नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई और फैक्ट्री मालिक सचिन की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में सफाई के लिए गड्ढे में उतरे कर्मचारी की जहीरील गैस की वजह से मौत हो गई. वहीं एक अन्य शख्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की है. गत्ता फैक्ट्री में बने एक गड्ढे में उतरने के बाद कर्मचारी की मौत हो गई. वहीं उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतरे फैक्ट्री मालिक सचिन भी बेहोश हो गए. अस्पताल में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
गत्ता फैक्ट्री में लगभग 15 फुट गहरे गड्ढे से जेसीबी द्वारा सफाई कर मलवा निकाला जा रहा था. मलवा निकालने के दौरान कुछ बचे हुए मलबे को फैक्ट्री कर्मचारी ललित निकालने के लिए गड्ढे में उतर गया जिसके बाद वो गड्ढे में ही बेहोश हो गया.
ललित को बेहोश होता देख गत्ता फैक्ट्री के मालिक सचिन उसे निकालने के लिए गड्ढे में उतर गए पर वहां मौजूद गैस की चपेट में आने की वजह से वो भी बेहोश होकर वहीं गिर गए. फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी और गांव वालों ने मिलकर दोनों को बेहोशी की हालत में गड्ढे से बाहर निकाला और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया.
फैक्ट्री कर्मचारी ललित को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. उसकी उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है. वहीं फैक्ट्री के मालिक सचिन की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. मृतक कर्मचारी लगभग ढाई साल से उस फैक्ट्री में काम कर रहा था.
गांव के प्रधान के मुताबिक फैक्ट्री में बने गड्ढे में गैस मौजूद होने की वजह से ललित शर्मा नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई और फैक्ट्री मालिक सचिन की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










