
Gautam Gambhir Press Conference: 'मैं किसी खिलाड़ी का फ्यूचर...', रोहित-कोहली के संन्यास पर कोच गौतम गंभीर ने दिया रिएक्शन
AajTak
Gautam Gambhir PC: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर पर भी बात की. भारतीय टीम को अब अगली टेस्ट सीरीज जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेलनी है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया. इस हार के चलते भारतीय टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) भी गंवा दी. साथ ही WTC फाइनल में पहुंचने का उसका सपना टूट गया.
गंभीर से हुआ कोहली-रोहित के रिटायरमेंट पर सवाल
सिडनी टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी बात की. गंभीर से जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो किसी खिलाड़ी के फ्यूचर को तय नहीं कर सकते हैं. गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को खास नसीहत दी.
गौतम गंभीर ने कहा, 'मैं किसी भी खिलाड़ी के फ्यूचर पर टिप्पणी नहीं कर सकता, यह उन पर निर्भर है. उनमें भूख और प्रतिबद्धता है. उम्मीद है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए वह सब कुछ करेंगे जो वे कर सकते हैं. मैं हमेशा चाहूंगा कि हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले, अगर वे उपलब्ध हों. अगर आप टेस्ट मैचों के लिए प्रतिबद्ध हैं तो घरेलू क्रिकेट खेलें.'
'पता नहीं 5 महीने बाद हम कहां होंगे'
गौतम गंभीर ने कहा, 'ट्रांजिशन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, पता नहीं 5 महीने बाद हम कहां होंगे. ड्रेसिंग रूम को खुश रखने के लिए मुझे हर किसी के प्रति ईमानदार और निष्पक्ष रहना होता है. बता दें कि भारतीय टीम को अब अगली टेस्ट सीरीज जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेलनी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










