
Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा का पर्व 20 जून को है, जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
ABP News
20 जून 2021, रविवार को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2021) का पर्व है.ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है.गंगा दशहरा पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है.
Ganga Dussehra 2021: पंचांग के अनुसार 20 जून, रविवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इस तिथि को गंगा दशहरा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा की जाती है. कोरोना काल में घर पर ही पूजा अर्चना करने की सलाह दी जा रही है. गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2021 Date)गंगा दशहरा का पर्व: 20 जून, रविवारदशमी तिथि का आरंभ: 19 जून 2021, शनिवार को शाम 06 बजकर 50 मिनट परदशमी तिथि का समापन: 20 जून 2021, रविवार को शाम 04 बजकर 25 मिनट परMore Related News













