
Gagangir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, टनल वर्कर्स पर अंधाधुंध फायरिंग, डॉक्टर सहित 7 की मौत
AajTak
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने निहत्थे मजदूरों को निशाना बनाया है. रविवार रात गांदरबल के सोनमर्ग में आतंकियों ने टनल प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक डॉक्टर सहित 7 वर्कर्स की जान चली गई.
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हमले में 7 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में एक स्थानीय डॉक्टर और टनल पर काम करने वाले 6 कर्मचारी शामिल हैं. मरने वालों में पांच लोग गैर-स्थानीय हैं, जिनमें 2 अधिकारी वर्ग और 3 श्रमिक वर्ग के हैं.
इस अटैक में 5 वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिये श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) रेफर किया गया है. हमला गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हुआ है. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
6 लोगों की मौके पर ही हो गई थी मौत
अटैक को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है. आतंकी हमले में 6 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी और एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक आतंकी हमला रात करीब 8.30 बजे हुआ. इस समय सभी कर्मचारी खाना खाने के लिये मेस में जमा हुए थे.
मेस में पहुंचे आतंकियों ने की फायरिंग
चश्मदीदों का कहना है कि जब वर्कर मेस में खाना खा रहे थे, तभी 3 आतंकी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये. आतंकियों की फायरिंग में दो गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं. सूत्रों का कहना है कि इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








