
G-20: गलवान संघर्ष के बाद PM मोदी और शी जिनपिंग का फर्स्ट हैंडशेक, क्या आगे बढ़ेगी बात?
AajTak
बाली के गरुड़ विष्णु केंकन कल्चरल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच मुलाकात सुकून भरे माहौल में हुई. गलवान में टकराव के बाद दोनों नेताओं की ये पहली वन टू वन बातचीत है. सवाल है कि क्या बातचीत का ये सिलसिला आगे बढ़ेगा?
15 नवंबर की शाम को बाली के गरुड़ विष्णु केंकन कल्चरल पार्क में राष्ट्राध्यक्ष लजीज व्यंजनों का आनंद ले रहे थे उसी दौरान मेजबान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अपने मेहमानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमने जो व्यंजन आपके लिए बनाए हैं आप उसका आनंद लीजिए, मैं उम्मीद करता हूं कि ये डिश महानुभावों के लिए बहुत मसालेदार नहीं है.
ठीक इसी समय इस भव्य हॉल में मधुर संगीत और लेजर शो के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग टहलते हुए एक दूसरे के सामने आ पहुंचे. इस मुलाकात पर दुनिया भर की मीडिया की नजरें लगी हुई थी.
कूटनीतिक गपशप, डिनर, लेजर शो और म्यूजिक साथ साथ
राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी दिखे उन्होंने उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाया, पीएम मोदी ने जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेता काफी देर तक एक दूसरे का हाथ पकड़े रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग से कुछ देर तक बात की. मोदी जिनपिंग की इस मुलाकात के दौरान वहां शी जिनपिंग की पत्नी भी मौजूद रहीं. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ असहज नहीं देखने को मिला. मोदी और जिनपिंग की मुलाकात कूटनीतिक औपचारिकताओं से दूर सुकून भरे एक माहौल में हुई, जहां कूटनीतिक गप, डिनर, लेजर शो और म्यूजिक साथ साथ चल रहा था. जी-20 के नेता डिनर के साथ इंडोनेशिया की समृद्ध नृत्य परंपरा का आनंद उठा रहे थे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Chinese President Xi Jinping and US Secretary of State Antony Blinken at G20 dinner hosted by Indonesian President Joko Widodo in Bali, Indonesia. (Source: Reuters) pic.twitter.com/nZorkq4R1Y

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








