
Free में बनेगी सेहत, ये 5 ऐप्स करेंगे आपकी मदद, नहीं होगी Smart Watch की जरूरत
AajTak
Top 5 Fitness App: अगर आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं, तो ये Free ऐप्स आपकी मदद करेंगे. Google Play Store पर मिलने वाले ये ऐप्स फ्री में आपकी सेहत सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
कोरोना काल में Gym और पार्क्स के बंद होने का लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ा है. हम सभी जानते हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए बेहतर इम्यूनिटी का होना कितना जरूरी है. ऐसे में हम कुछ ऐसे ऐप्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो फ्री में आपकी सेहत बनवा सकते हैं. आइए जानते हैं इन ऐप्स की डिटेल्स, जिन्हें आप Google Play Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.
Google Fit: Activity Tracking ऐप एक अच्छ ऑप्शन है. गूगल का ऐप होने के कारण इस पर भरोसा किया जा सकता है. इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. इसे आप अपने स्मार्टफोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ऐप स्टेप काउंट से लेकर हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग तक में आपकी मदद करेगा.
Calm ऐप गूगल प्ले स्टोर पर 4.3 रेटिंग के साथ मौजूद है. Google Play Store से इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इसमें आपको स्लीप, Meditate और Relax का ऑप्शन मिलता है. बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए आपको इसमें कई सारे फीचर्स मिलते हैं. इसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











