
Force Gurkha: 3 दरवाजे वाली ये SUV सोमवार को होगी लॉन्च, पानी से भरी सड़क पर भी दौड़ेगी
AajTak
अक्सर देखा गया है कि बारिश के मौसम में जब सड़कों पर भारी जलभराव हो जाता है तो लोगों की गाड़ी बंद पड़ जाती है. लेकिन Force Motors ऐसी ऑफ-रोड एसयूवी लॉन्च करने जा रहा है जो कमर तक भरे पानी में भी आसानी से दौड़ सकेगी. जानें इस 3 दरवाजों वाली खास एसयूवी के बारे में...
Force Motors आने वाले सोमवार को अपनी ऑफ-रोड एसयूवी Gurkha लॉन्च करने जा रही है. इस गाड़ी की खासियत है कि इसमें सिर्फ 3 दरवाजे होंगे और ये गाड़ी सड़कों पर कमर तक भरे पानी के बीच भी आसानी से दौड़ लगा सकेगी. जानें क्या है इसके और फीचर्स और संभावित कीमत...
आम तौर पर गाड़ियों में 4 दरवाजे होते हैं या फिर एक रीयर एंट्री के साथ 5 दरवाजे. लेकिन Force Gurkha के नए मॉडल के बारे में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से इसमें सिर्फ 3 दरवाजे हैं. यानी आगे ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए आगे से एंट्री होगी. जबकि पीछे वाली दोनों सवारियों के लिए इस ऑफ-रोड एसयूवी में एंट्री पीछे की तरफ से होगी. संभावना है कि Force Gurkha में 5 दरवाजों वाला वैरिएंट भी लॉन्च किया जाए.
इस एसयूवी में सिर्फ ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए कैप्टन सीट नहीं दी गई है. बल्कि पीछे वाली दोनों सवारियों के लिए भी कैप्टन सीट ही है, जबकि आम तौर पर अन्य एसयूवी में पीछे की तरफ बेंच सीट दी जाती है. इसलिए इस ऑफरोड एसयूवी में सिर्फ 4 लोग ही सफर कर सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










