
Forbe's Rich List 2023: आ गई अमीरों वाली लिस्ट... मुकेश अंबानी एशिया में नबंर-1, जानें गौतम अडानी कितना पिछड़े
AajTak
Forbe's Rich List 2023 : फोर्ब्स की नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में Mukesh Ambani माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं. अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे.
भारत के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस (Mukesh Ambani Asia's Richest) व्यक्ति बनकर उभरे हैं. फोर्ब्स (Forbe's) ने 2023 के अरबपतियों की लिस्ट जारी करते हुए ये जानकारी शेयर की है. इसके मुताबित, हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिसर्च रिपोर्ट के कारण भारी नुकसान झेलने वाले गौतम अडानी (Gautam Adani) इस लिस्ट में 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
बीते 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे. हालिया जारी रिच लिस्ट के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि दुनिया के Top-25 Billionaires की कुल संपत्ति में इस साल अब तक गिरावट दर्ज की गई है.
अंबानी दुनिया में 9वें सबसे रईस एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर से अपने सिर सजाने वाले Mukesh Ambani दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं. 65 वर्षीय भारतीय उद्योगपति की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है. फोर्ब्स के मुताबिक, बीते साल 2022 में ही अंबानी की Reliance Industries 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई था. नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में Mukesh Ambani माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं. अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे.
ऑयल से टेलीकॉम तक अंबानी की धमक रिलायंस का कारोबार तेल, गैस, टेलीकॉम समेत अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ है और ग्रुप का रिलायंस रिटेल बिजनेस लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है. बता दें अंबानी ने अपनी तीनों बच्चों ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Aakash Ambani) ग्रुप के टेलीकॉम बिजनेस Jio Infocom के डायरेक्टर हैं. इसके अलाना बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) रिटेल बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं. अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के कंधों पर रिलायंस के न्यू एनर्जी वेंचर्स का दारोमदार है.
अडानी पर अभी भी हिंडनबर्ग का असर Forbe's लिस्ट के मुताबिक, बीते साल दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों में शामिल रहे गौतम अडानी इस साल लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) अब 47.2 अरब डॉलर है और Billionaires List में 24वें नंबर पर हैं. हालांकि, वे मुकेश अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. साल 2023 गौतम अडानी के लिए सबसे खराब साबित हुआ है और अभी भी हो रहा है. अंबानी की दौलत अडानी से 36.2 अरब डॉलर ज्यादा है.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के महीनेभर बाद ही उनकी संपत्ति 60% घट गई और अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गया. इस गिरावट के चलते अमीरों की लिस्ट में पहले अडानी टॉप-10 से बाहर हुए, फिर टॉप-20 और टॉप-30 की लिस्ट से बाहर होकर 34वें पायदान पर पहुंच गए थे. हालांकि, मार्च के मध्य में उनके शेयरों में कुछ रिकवरी दिखाई दी और वे वापस टॉप-25 में शामिल हो गए.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









