
Fog Alert: घने कोहरे की चपेट में दिल्ली-UP समेत कई राज्य, IGI पर जीरो विजिबिलिटी, कई फ्लाइट्स लेट
AajTak
दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर कोहरे और ठंड का दौर लौट रहा है. आज, 17 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. कोहरे के कारण खराब दृश्यता को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर शून्य दृश्यता देखी गई. जिससे कई फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिल रहा है.
उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के बाद फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है. जहां मैदानी इलाकों में लोग कोहरे और ठंड की मार झेल रहे हैं. वहीं, पहाड़ी इलाकों में लोग बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं. बर्फबारी से हिल स्टेशन पर सैलानियों का जमावड़ा बढ़ गया है... उत्तराखंड हो, हिमाचल हो या जम्मू-कश्मीर... सब बर्फ के बीच ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाह रहे हैं. हालांकि ठंड में कमी नहीं है. तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर कोहरे और ठंड का दौर लौट रहा है. आज, 17 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. कोहरे के कारण खराब दृश्यता को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे के आस पास शून्य दृश्यता देखी गई. जिससे कई फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिल रहा है. हालांकि 7.30 बजे विजिबिलिटी में सुधार के बाद ये 50 मीटर तक पहुंच गई. आईएमडी ने कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके साथ ही आज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं.
इन राज्यों में भी कोहरे का पहरा
दिल्ली के अलावा पूरे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकांश हिस्से घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं. उत्तर और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से भी कोहरे की चपेट में हैं. इसके अलावा उत्तरी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादलों का घेरा देखा जा सकता है.
कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








