
Flood in Chandoli: रौना गांव में बाढ़ से हाहाकार, घरों और खेल मैदानों तक भरा पानी
AajTak
Flood in Chandoli: पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. यहां घरों और खेल के मैदानों तक पानी भर गया है. उत्तर प्रदेश के चंदौली के रौना गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है.
Flood in Chandauli: लगातार हो रही बारिश की वजह से उफनाई नदियों ने एक तरफ जहां कोहराम मचाया हुआ है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बाढ़ का पानी कई जगहों पर लोगों के लिए खेल कूद और आनंद उठाने का सबब भी बन रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. यहां घरों और खेल के मैदानों तक पानी भर गया है. मैदानों में पानी भरने के बाद भी कुछ युवक बाढ़ के पानी मे बॉलीबॉल खेल रहे थे और बिना डर भय के जमकर लुत्फ उठा रहे थे. उत्तर प्रदेश के चंदौली के रौना गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है. युवक बाढ़ के पानी से लबालब भरे मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे हैं. दरअसल इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश का चंदौली जिला बाढ़ की चपेट में है और जिले से होकर बहने वाली गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में स्थित दर्जनों गांवो में बाढ़ का पानी घुस चुका है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










