
Flipkart को टैग करके किया ट्वीट, स्कैमर्स ने हाइजैक किया मोबाइल, खाली होते-होते बचा अकाउंट
AajTak
Flipkart Customer Care Number: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से लोग रोजाना बहुत कुछ खरीदते हैं. ऐसे में कई बार कुछ प्रोडक्ट्स को लेकर यूजर्स की शिकायत भी रहती है. बहुत से लोग ट्विटर पर इसकी शिकायत करते हैं, जिससे उन्हें क्विक रिस्पॉन्स मिले. मगर इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है.
इंटरनेट की इस दुनिया में स्कैमर्स ने हर कदम पर जाल बिछा रखे हैं. जानें कब आप किसी स्कैमर के बिछाए जाल में फंस जाएं कुछ पता नहीं है. इससे बचने का एक मात्र तरीका सवाधानी और सतर्कता है. ऐसा ही एक मामला इन दिनों ट्विटर पर देखने को मिला है. बहुत से यूजर्स किसी प्रोडक्ट की शिकायत के लिए Twitter का इस्तेमाल करते हैं.
ऐसे में स्कैमर्स के लिए यहां लोगों को फंसाना आसान हो जाता है. ऐसा ही एक यूजर के साथ हुआ है. यूजर ने Flipkart से Godrej ब्रांड का AC खरीदा था, जो वक्त पर इंस्टॉल नहीं हुआ है. जब उसे इंस्टॉल किया गया तो कुछ ही वक्त में उसकी गैस खत्म हो गई. ऐसे में यूजर ने Twitter का सहारा लेने का फैसला किया.
यूजर ने पर अपनी आपबीती लिखते हुए Godrej और Flipkart दोनों को टैग किया. फिर क्या स्कैमर्स को इसकी जानकारी हो गई. इससे पहले कि Flipkart यूजर्स को कोई मैसेज करता. स्कैमर्स ने पहले ही उनसे संपर्क लिया.
Flipkart Support नाम के एक फेक अकाउंट से ट्विटर यूजर को रिप्लाई किया और कस्टमर केयर के नाम पर एक फर्जी नंबर दिया. यूजर ने बताया कि स्कैमर्स के जाल में फंसकर उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल भी कर लिया. मगर वक्त रहते उन्हें इसका अंदाजा हो गया और बड़े स्कैम से बच गए.
यहां तक की स्कैमर्स ने यूजर के फोन में एक संदिग्ध ऐप भी डाउनलोड करवा लिया था और उससे ट्रांजेक्शन की कोशिश भी कर रहे थे. यूजर ने इस पूरे वाकये को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके बाद Flipkart ने इस पर कुछ टिप्स दी हैं.
कंपनी ने स्कैमर्स और ब्रांड के आधिकारिक अकाउंट में अंतर को समझाया है. Flipkart के अकाउंट्स के साथ आपको यलो बैज नजर आएगा. वहीं Username पर ध्यान देंगे, तो आपको दिखेगा कि फेक Flipkart Support अकाउंट का यूजर नेम किसी शख्स के नाम पर है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










