
FD Interest Rate Hike: एफडी में निवेश से होगा फायदा ही फायदा, इन बैंकों ने बढ़ा दी ब्याज दरें
AajTak
एक्सिस बैंक के अलावा IDBI Bank की एफडी पर भी ब्याज दरें बढ़ गई हैं. बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी के लिए ही ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. ये 14 जुलाई से लागू हो चुकी हैं. वहीं DBS Bank की एफडी पर बढ़ी ब्याज दरें 15 जुलाई से मान्य हैं.
शेयर बाजारों में उथल-पुथल और सोने के भाव में लगातार देखने को मिल रही नरमी के बीच अगर आप किसी सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट का ऑप्शन ठीक रहेगा. इस बीच कुछ बैंकों ने अपनी एफडी स्कीम्स पर ब्याज दरें बढ़ा (FD Interest Rate Hike) दी हैं. यानी आपको सुरक्षित निवेश पर होगा फायदा ही फायदा...
Axis Bank ने 0.25% बढ़ाई ब्याज दर प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. नई ब्याज दरें 16 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं. बैंक ने 7 महीने से कम लेकिन 6 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दर बढ़ाई हैं. वहीं 9 महीने से कम लेकिन 8 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दर भी बढ़ाई है. ब्याज दरों में ये बढ़ोतरी 0.25% की है और अब नई ब्याज दर 4.40% की बजाय 4.65% होगी. बाकी और किसी अवधि की एफडी ब्याज दरें पहले की तरह ही रहने वाली हैं.
IDBI Bank और DBS Bank में भी फायदा एक्सिस बैंक के अलावा IDBI Bank की एफडी पर भी ब्याज दरें बढ़ गई हैं. बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी के लिए ही ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. ये 14 जुलाई से लागू हो चुकी हैं. वहीं DBS Bank की एफडी पर बढ़ी ब्याज दरें 15 जुलाई से मान्य हैं.
IDBI Bank की FD पर ब्याज दर आईडीबीआई बैंक में 6 महीने से 270 दिन की एफडी के लिए अब 4.50% का ब्याज मिलेगा. वहीं 1 साल, लेकिन 18 महीने से कम की अवधि वाली एफडी पर 5.35% का ब्याज देय होगा. 18 महीने से लेकर 30वें महीने तक की एफडी पर 5.40%, 30 महीने से लेकर 3 से कम की अवधि की एफडी पर ब्याज दर 5.50% होगी.
DBS Bank की ब्याज दरें 1.5% तक बढ़ीं डीबीएस बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को 1.5% तक बढ़ाया है. अब डीबीएस बैंक में 181 दिन से 269 दिन की अवधि वाली एफडी पर 3.25% ब्याज मिलेगी. जबकि 270 दिन से लेकर 1 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 4.75% होगी. वहीं 1 साल से लेकर 375 दिन से कम की अवधि के लिए ये ब्याज दर 5.65%, दो साल से लेकर 3 साल से कम की अवधि के लिए 6% और 5 साल तक की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.75% होगी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









