
Farmers Delhi March LIVE: शंभू बॉर्डर से 1 बजे रवाना होगा 101 किसानों का पहला जत्था, जानें हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर क्या हैं तैयारियां
AajTak
पिछले 8 महीने से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं. आज दोपहर 1 बजे 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा. किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है.
पंजाब-हरियाणा (शंभू) बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने जा रहे हैं. किसानों ने इसे 'दिल्ली चलो' आंदोलन नाम दिया है, जिसमें शंभू बॉर्डर पर 8 महीने (13 फरवरी) से धरना दे रहे किसान आज 1 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिना पैदल ही दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे. आज 101 किसानों का पहला जत्था रवाना होगा.
किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा-और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है. हरियाणा सरकार ने अंबाला (शंभू बॉर्डर) में धारा 144 लागू कर दी है. सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर लगा दी गई है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. ड्रोन और वाटर कैनन का अरेंजमेंट भी किया गया है. बता दें कि शंभू बॉर्डर पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला को जोड़ती है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










