
Exit Poll: 5 सबसे बड़े पलटीमार राज्य... जो INDIA ब्लॉक की उम्मीदों पर पानी फेर गए
AajTak
देश में 543 लोकसभा सीटें हैं. इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार NDA को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं. जबकि INDIA ब्लॉक को 131 से 166 सीटें मिलने की उम्मीद है. पांच राज्य ऐसे हैं, जहां अनुमानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. इनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है.
लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल के अनुमानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलते देखा जा रहा है. पांच राज्यों में तो बीजेपी चौंकाने वाला प्रदर्शन करते देखी जा रही है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अनुमानों में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने की उम्मीद है. इन राज्यों में अब तक क्षेत्रीय दल हावी देखे जाते थे. लेकिन, इस बार पांचों राज्यों में पलटीमार नतीजे आने की संभावना है. अगर ये अनुमान सही साबित हुए तो INDIA ब्लॉक की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा और बड़ी हार का सामना करना होगा.
देश में 543 लोकसभा सीटें हैं. इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार NDA को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं. जबकि INDIA ब्लॉक को 131 से 166 सीटें मिलने की उम्मीद है. अन्य को 8 से 20 सीटें मिल सकती हैं. राज्यों की बात करें तो इस बार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.
आंध्र प्रदेश: टीडीपी-बीजेपी-पवन कल्याण ने किया उलटफेर
आंध्र प्रदेश में कुल 25 सीटें हैं. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, यहां चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP, बीजेपी और जनसेना पार्टी गठबंधन ने बड़ा उलटफेर किया है. इस बार बीजेपी को बंपर फायदा पहुंचा है और सत्तारूढ़ YSRCP को बड़ा नुकसान हुआ है. आंध्र प्रदेश में NDA को 21 से 23 सीटें मिल सकती हैं. सत्तारूढ़ YSRCP को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं. जबकि INDIA ब्लॉक का खाता खुलते भी नहीं दिख रहा है.
एनडीए को 53 फीसदी वोट शेयर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










