
Exclusive: 'मुझे दिखाई देती हैं हड्डियां... मैंने 70-80 शवों को दफनाया', धर्मस्थला मामले में पूर्व सफाई कर्मी ने खोले राज
AajTak
धर्मस्थला में सामूहिक दफन मामले में एक पूर्व सफाई कर्मी ने दावा किया कि उन्होंने सपने में हड्डियां दिखाई देती थी, जिसमें की वजह से वह सामने आएं. ताकि इन शवों का अंतिम संस्कार किया जा सके. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नेत्रावती स्नान घाट पर करीब 70 शवों को दफनाया था. हालांकि, शवों को दफनाने की कोई निर्धारित जगह नहीं थी. हमें जहां भी शव मिलते, वहीं दफना देते थे.'
कर्नाटक के धर्मस्थला में सामूहिक दफन मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले में एक पूर्व सफाई कर्मी ने आजतक से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई सनसनीखेज खुलासे किए. कर्मी ने साल 1995 से 2014 के बीच मंदिर प्रशासन के निर्देश पर सैकड़ों शवों को दफनाने का दावा किया, जिनमें ज्यादातर महिलाओं और नाबालिगों के शव थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि शवों पर यौन उत्पीड़न और हिंसा के निशान थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्होंने करीब 100 शवों को दफनाया है, जिनमें ज्यादातर महिलाओं के शव थे.
इंटरव्यू के दौरान जब सफाई कर्मी से पूछा गया कि आपने इतने सालों तक काम किया, अपनी शिकायत में आपने क्या-क्या उल्लेख किया था.
सफाई कर्मी ने कहा, 'मैंने शिकायत में कहा था कि हमें शवों को खोदकर निकालना चाहिए. हम अब शवों को निकाल रहे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर अब और पहले की स्थिति में काफी अंतर है. पहले वहां पुरानी सड़कें थीं, जिन्हें हम आसानी से पहचान सकते थे. पर अब सड़क निर्माण के बाद कुछ जगह नहीं मिल रही हैं. बाहुबली हिल्स में मैंने केरल की महिला को दफनाया था, लेकिन अब वहां बहुत रेत भरी गई है.पूरा दिन खोजने के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला.'
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नेत्रावती स्नान घाट पर करीब 70 शवों को दफनाया था. वहां भी बहुत काम हुआ है, किसी ने रेत भर दी है. वहां पानी भी रिस रहा था. ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, लेकिन केवल पानी ही दिख रहा है. जेसीबी से भी पानी रिसने के कारण शव नहीं मिले. बाहुबली हिल्स में एक और साइट पर काम जारी है. अभी-भी 1 से पांच साइट बची हैं, जहां खुदाई होने पर जानकारी मिलेगी.
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि बीस साल पहले, जब आप यहां काम करते थे तो आपको शव दफनाने का निर्देश किसने दिए? क्या ये निर्धारित कब्रिस्तान थे या जंगल था?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









