
Exclusive: दक्षिण अफ्रीका से डिपोर्ट किया गया आतंकी गौस नियाजी, बेंगलुरु में RSS नेता की हत्या का है आरोपी
AajTak
साल 2016 में RSS लीडर रुद्रेश की बेंगलुरु में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. NIA से वांटेड मोहम्मद गौस नियाजी RSS लीडर की हत्या करने के बाद भारत से फरार हो गया था और विदेश में अलग अलग जगहों पर ठिकाना बनाया हुआ था. RSS लीडर रुद्रेश की हत्या की जांच NIA कर रही है.
विदेशी धरती पर सेंट्रल एजेंसियों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. NIA से मोस्ट वांटेड 5 लाख के PFI के आतंकी को विदेशी धरती पर पकड़ा गया है. इसके साथ ही आतंकी को भारत डिपोर्ट करवाया गया है. आतंकी पर बेंगलुरु में बड़ी बेरहमी से RSS नेता की हत्या का आरोप था. आतंकी की पहचान मोहम्मद गौस नियाजी के तौर पर हुई है. NIA ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा था. मोहम्मद गौस नियाजी को साउथ अफ्रीका से डिपोर्ट कराया गया है.
विदेश में अलग-अलग जगहों पर था ठिकाना जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में RSS लीडर रुद्रेश की बेंगलुरु में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. NIA से वांटेड मोहम्मद गौस नियाजी RSS लीडर की हत्या करने के बाद भारत से फरार हो गया था और विदेश में अलग अलग जगहों पर ठिकाना बनाया हुआ था. RSS लीडर रुद्रेश की हत्या की जांच NIA कर रही है. NIA ने इस पर पांच लाख का इनाम भी रखा था. साउथ अफ्रीका में इसकी लोकेशन सबसे पहले गुजरात ATS ने ट्रैक की और गुजरात ATS ने सेंट्रल एजेंसी को जानकारी दी जिसके बाद साउथ अफ्रीका में इसे पकड़ा गया. इसके बाद शनिवार को लेकर टीम इसे लेकर मुंबई पहुंची है.
साल 2016 में हुई थी रुद्रेश की हत्या बता दें कि साल 2016 में बंगलुरु में एक आरएसएस कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. आरएसएस कार्यकर्ता रुद्रेश संघ के कार्यक्रम से घर लौट रहे थे. यह घटना बंगलुरु के शिवाजीनगर इलाके में हुई थी. 35 वर्षीय रूद्रेश संघ के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे. तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. हमले में रूद्रेश की मौत हो गई थी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









