
'EVM मतलब एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला', महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान
AajTak
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हम ईवीएम की वजह से चुनाव जीते हैं और हमने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है, पर विपक्ष ईवीएम के मीनिंग को समझने में नाकाम रहा. इसका मतलब है एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला. वह हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं. वे ईवीएम का मतलब नहीं समझते. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि हाल के चुनावों में हिंदुओं ने किस संदर्भ में मतदान किया.
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने एक सभा में मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हमने ईवीएम के कारण जीते और हम इससे इनकार नहीं करते, लेकिन विरोधी ईवीएम का मतलब समझने में नाकाम रहे हैं.
बीजेपी नेता ने सांगली में हिंदू गर्जना सभा में बोलते हुए कहा कि हम ईवीएम की वजह से चुनाव जीते हैं और हमने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है, पर विपक्ष ईवीएम के मीनिंग को समझने में नाकाम रहा. इसका मतलब है एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला. आप जानते हैं कि हमारे विरोधी ईवीएम को लेकर किस तरह चिल्लाते हैं. वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कैसे हिंदू एकजुट होकर हिंदुओं को वोट दे रहे हैं. वे हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं. वे ईवीएम का मतलब नहीं समझते. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि हाल के चुनावों में हिंदुओं ने किस संदर्भ में मतदान किया. ईवीएम का मतलब है हर वोट मुल्ला के खिलाफ. इसलिए हम गर्व से कह रहे हैं कि हमने ईवीएम के कारण चुना है और हम तीन विधायक यहां बैठे हैं. इसे तोड़ कर ठोक दो.
'मुझे हराने के लिए सऊदी से हुई फंडिंग'
नितेश राणे ने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए हमें मुसलमानों के वोट की जरूरत नहीं है. मैं मुस्लिम समुदाय के पास वोट मांगने नहीं गया था. मैंने उनसे कहा कि तुम जो चाहो करो, लेकिन इस बार हिंदू जागरूक हैं और उन्होंने हमें जिताया हैं. मैं कट्टर हिंदू नेता हूं और मैं हमेशा उनके प्रति आलोचनात्मक रहा हूं, इसलिए उन्होंने मुझे हराने की योजना बनाई. मुझे हराने के लिए सऊदी और मुंबई से फंडिंग जुटाई गई, लेकिन हिंदू उनके सामने नहीं झुके.
बीजेपी नेता ने लव लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि जब हम महाराष्ट्र में लव जिहाद की पीड़ितों से मिले तो हमें पता चला कि वे पैसे का इस्तेमाल करके हमारी बहनों की जिंदगी कैसे बर्बाद कर देते हैं. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वे इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. उनको मालूम है कि हमारी हिंदू बहन कहां रहती है, कितनी अमीर है? और फिर वे खुद को तैयार करते हैं और तय करते हैं कि उन्हें कौन-सी कार दिखानी है. वे कौन-सी कपड़े का इस्तेमाल करते हैं और कौन-सी ब्रांड की घड़ी पहनते हैं. वे हमारी बहनों को निशाना बनाते हैं और वह पैसा उनकी जेब में इसी तरह के बाजार से होकर आता है.
हिंदू आक्रोश मोर्चा ने किया प्रदर्शन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










