
Elon Musk के रोबोट ने किया 'नमस्ते', 'सूर्य नमस्कार' और योग, Video
AajTak
Elon Musk ने अपने Tesla Robot का नया वीडियो शेयर किया है. इसमें यह रोबोट नमस्ते करता नजर आया है. यह एक Humanoid Robot है और उसका नाम Optimus है. इस रोबोट में Tesla की AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. साथ ही 3 किलोवाट प्रति घंटे का बैटरी पैक लगा है जो पूरे दिन आसानी से काम कर सकता है. साथ ही इसमें Wifi और LTE का सपोर्ट दिया है.
Elon Musk ने Tesla के humanoid robot का एक वीडियो शेयर किया है. टेस्ला का यह रोबोट वीडियो में लोगों को नमस्ते करता हुआ नजर आया है.इस रोबोट का नाम Optimus है. Tesla CEO के Elon Musk ने इस वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है. हालांकि वीडियो में सब टाइटल नजर आए हैं.
मस्क ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोबोट कुछ टास्क कंप्लीट करने के साथ नमस्ते और सूर्य नमस्कार करता हुआ नजर आया. वीडियो में रोबोट कलर वाले बॉक्स को अलग-अलग प्लेट में रखते हुए दिखाया. वीडियो के सब टाइटल में बताया कि यह रोबोट आसानी से नए टास्क के बारे में सीख सकता है.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सब टाइटल हैं, जो दिखाता है कि कैसे Humanoid Robot ने अपने हाथ पैरों की मूवमेंट को देख भी सकता है. रोबोटअब केवल विजन और जॉइंट पोजीशन एनकोडर की मदद से अपने अंगों का सटीक पता लगा सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया कि इसे स्पेस मिशन में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Optimus नाम के इस रोटोब की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 16,61,960 रुपये) हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस Humanoid Robot में .3 किलोवाट प्रति घंटे का बैटरी पैक लगा है जो पूरे दिन आसानी से काम कर सकता है. साथ ही इसमें Wifi और LTE का सपोर्ट दिया है.
ये भी पढ़ेंः Elon Musk की बड़ी तैयारी, अब X यूज करने के लिए सभी को देने होंगे पैसे?
Humanoid Robot Optimus में उसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर और सेंसर का यूज़ किया है, जो टेस्ला कार के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंड सिस्टम 'ऑटोपायलट' में मौजूद है.ये रोबोट टेस्ला चिप पर पर काम करता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












