
Elon Musk का नया झटका, Twitter के आधे कर्मचारियों की होगी छंटनी!
AajTak
एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) की कमान अपने हाथ में लेते ही एक्शन मोड में आते हुए कंपनी में CEO पराग अग्रवाल (Parag Agarwal), सीएफओ नेड सेगल और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
ट्विटर (Twitter) में सीईओ, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों का पत्ता साफ होने के बाद अब कर्मचारियों पर छंटनी (Layoff) की तलवार लटक रही है. कंपनी की कमान हाथ में लेने के बाद दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने जो ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है उसकी जद में हजारों कर्मचारी शामिल हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि मस्त 3000 से ज्यादा या करीब आधे ट्विटर इंक के कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
लागत में कटौती के लिए बड़ी तैयारी
ब्लूमबर्ग ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया कि एलन मस्क ने लागत में कटौती के लिए Twitter Inc. में लगभग 3,700 नौकरियों में कटौती करने का बड़ा प्लान तैयार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के नए बॉस इस छंटनी को लेकर अपना फरमान शुक्रवार को जारी कर सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया कि Elon Musk सोशल मीडिया कंपनी के मौजूदा काम को अपनी नई नीतियों के तहत बदलने के लिए कमर कस चुके हैं.
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कर्मचारियों को कार्यालय से ही काम करने की जरूरत होगी.हालांकि, मस्क ने बीते दिनों एक ट्वीट में न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि 1 नवंबर से पहले ही ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई जा रही थी.
ट्विटर की ओर से नहीं की गई कोई टिप्पणी
एक ओर जहां Twitter में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी के बारे में चर्चाएं जोरों पर हैं और एक के बाद एक रिपोर्ट में इसका अनुमान जाहिर किया रहा है. वहीं अब 3,700 कर्मियों की छंटनी के प्लान पर भी ट्विटर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. गौरतलब है कि रॉयटर्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया था कि एलन मस्क ने हाल ही में अधिग्रहित अपनी कंपनी में छंटनी के पहले दौर के हिस्से के रूप में ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या में एक चौथाई कटौती करने की योजना बनाई है.इससे पहले हाल ही एलन मस्क ने कंपनी के सभी डायरेक्टर्स की भी छुट्टी की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










