
ElectionResults के बीच ठप हो गया ChatGPT, घंटे भर से यूजर्स कर रहे शिकायत
AajTak
ChatGPT Down: क्या आप भी OpenAI का चैटबॉट यानी ChatGPT इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल, ये दिक्कत सिर्फ आपके साथ ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में लोगों के साथ हो रही है. बहुत से लोग ChatGPT की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. दुनियाभर में लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं. सर्विस डाउन होने की वजह सामने नहीं आई है.
OpenAI के ChatGPT को बहुत से यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग इसे लेकर शिकायत कर रहे हैं. हमने भी ChatGPT को एक्सेस करने की कोशिश की, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर सवालों का कोई रिस्पॉन्स नहीं आ रहा है. वेब वर्जन पर चैटबॉट लोड ही नहीं हो रहा है.
मोबाइल वर्जन पर आप अपने सवालों को चैटबॉक्स में टाइप करके सेंड तो कर सकते हैं, लेकिन आपको इस पर कोई जवाब नहीं मिलेगा. ये दिक्कत किस वजह से है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. यूजर्स पुरानी चैट्स को भी एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
इलेक्शन रिजल्ट्स के बीच बहुत से यूजर्स ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में इसकी सर्विसेस ठप होने से लोगों के काम पर भी इसका असर पड़ रहा है. ऐसे वक्त पर ChatGPT एक महत्वपूर्ण टूल साबित हो सकता था, लेकिन सर्विसेस ठप होने से लोग इसे यूज नहीं कर पा रहे हैं.
DownDetector की मानें, तो AI चैटबॉट पर दिक्कत दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुई है. ये बॉट पिछले एक घंटे से ज्यादा वक्त से ठप पड़ा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 80 परसेंट से ज्यादा यूजर्स को ChatGPT एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Microsoft की ये सर्विस हुई डाउन, बंद पड़ गए Copilot, DuckDuckGo और ChatGPT Search
14 परसेंट यूजर्स इसके वेब वर्जन को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. वहीं 12 परसेंट को ऐप पर दिक्कत हो रही है. ये दिक्कत किस वजह से है इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. ChatGPT की सर्विसेस विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यानी वेब, Android और iOS सभी पर प्रभावित है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










