
Election Result Live: ऐसे चेक करें चुनाव का रिजल्ट लाइव, रियल टाइम में मिलेगा डेटा
AajTak
Election Result 2022 को आप आजतक की वेबसाइट से लाइव देख सकते हैं. Voter Helpline ऐप के जरिए भी आप Election Results को Live देख सकते हैं. ये ऐप Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा आप Election Commission of India की साइट से भी रिजल्ट को देख सकते हैं.
Election Results Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के विधानसभा का चुनाव रिजल्ट कल यानी 10 मार्च को जारी किया जाएगा. वोट की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
Exit polls में उत्तराखंड और गोवा में दोनों बड़ी पार्टियों में कड़ा मुकाबला दिखाया गया है. जबकि Exit polls के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है. यूपी और मणिपुर में बीजेपी जीत सकती है.
आप Election Results को ऑनलाइन Live देख सकते हैं. इसे आप सीधे आजतक की साइट से देख सकते हैं. यहां पर आपको रियल टाइम में रिजल्ट दिखाया जाएगा. जबकि ECI की साइट पर रिजल्ट आने में थोड़ा वक्त लगता है. Election Results को देखने के लिए आप आजतक के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं या https://www.aajtak.in/ पर जा सकते हैं.
इसके अलावा आप Election Commission of India (ECI) की ऑफिशियल वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी विधानसभा चुनाव रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले results.eci.gov.in अपने फोन या डिवाइस के ब्राउजर में ओपन करना होगा. इसके बाद आपको General Elections to Assembly Constituency March 2022 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद ये आपको एक नए विंडो पर ले जाएगा जहां पर आप अपने राज्य को सेलेक्ट करके वहां का विधानसभा चुनाव रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट के अलावा आप Election Commission of India के ऐप के जरिए भी रिजल्ट को ट्रैक कर सकते हैं.
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Voter Helpline ऐप को डाउनलोड करना होगा. ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसके बाद आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा. आप बिना रजिस्ट्रेशन के भी आगे बढ़ सकते हैं. इसके बाद आपको ऐप के होमपेज पर मौजूद Results के ऑप्शन पर जाना होगा. जहां पर आप अपने राज्य को सेलेक्ट करके Assembly Elections 2022 रिजल्ट देख सकते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











