
ED समन मामले में सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड HC से राहत
AajTak
झारखंड हाइकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED समन उल्लंघन से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत दी. कोर्ट ने उन्हें ट्रायल कोर्ट (MP-MLA कोर्ट) में हर सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी. हालांकि, उन्हें एक बार कोर्ट के सामने पेश होना होगा.
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए ईडी के समन से जुड़े अवमानना मामले में उन्हें ट्रायल कोर्ट (MP/MLA स्पेशल कोर्ट) में हर तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दे दी है.
जस्टिस अनिल चौधरी की बेंच ने मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे गुटखे पर निपटारा कर दिया. अब हेमंत सोरेन को हर सुनवाई में अदालत पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, एक बार व्यक्तिगत रूप से पेश होना अनिवार्य रहेगा- इसके लिए उन्होंने 6 दिसंबर की तारीख ली है.
मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन की तामील और उसकी अवहेलना से जुड़ा था. ट्रायल कोर्ट ने पहले मुख्यमंत्री को हर तारीख पर व्यक्तिगत हाजिरी का आदेश दिया था, जिसे हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
मुख्यमंत्री की ओर से महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता दीपंकर राय ने पैरवी की. कोर्ट ने उनके तर्कों को स्वीकार करते हुए व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट प्रदान कर दी.
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आर्थिक अपराध निदेशालय (ED) के समन का उल्लंघन करने का आरोप था, जिसके चलते यह कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई थी. अब हाईकोर्ट के इस आदेश से उनके ऊपर से एक बड़ी कानूनी बोझ हट गया है. ये फैसला राजनीतिक और विधिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










